Bihar Weather Today: बिहार में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, IMD Rain Alert

Bihar Weather Today: बिहार में धीमी पड़ी मानसून की चाल एक बार फिर रफ्तार पकड़ लगी है। पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे बिहार के लोगों को जल्द गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने मानसून के एक्टिव होने की डेट बताते हुए 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। यहां पिछले 5 से 6 दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई है। बारिश के न होने से लोग उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं। उमस के कारण लोग पसीने में तरबतर हो गए हैं। दक्षिण बिहार के लोगों का गर्मी के कारण जीना मुश्किल हो गया है। उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा। जिससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू होगा। बारिश होने से बिहार का मौसम फिर खुशनुमा होगा और तापमान में कमी आएगी। आइए आपको बताएं कब होगी बिहार में फिर बारिश -

Bihar Weather.

बिहार में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून

इस दिन से रफ्तार पकड़ेगा मानसून

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 5-6 दिन से कमजोर पड़ा मानसून 23 जुलाई से एक बार फिर सक्रिय होगा। 23 और 24 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की जाएगी। भारी बारिश से बिहार का मौसम कूल-कूल हो जाएगा।

इन जिलों में बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार, मानसून के एक्टिव होने पर पटना, गोपालगंज, किशनगंज, सिवान, दरभंगा, अररिया, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश दर्ज की जाएगी।

कहां हुई सबसे अधिक बारिश

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, मानसून के सीजन में अभी तक सबसे अधिक बारिश पूर्वी चंपारण में दर्ज की गई है। यहां 58 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं पश्चिमी चंपारण में 11, बांका में 4.6 और सीतामढ़ी में 3.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार 1 जुलाई से अभी तक बिहार में 382.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

उफान पर नदियां

बिहार में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नदियां उफान पर है। गंडक नदी के जलस्तर के बढ़ने के कारण गोपालगंज के डुमरिया घाट पर नदी खतरे के निशान से 8 सेमी ऊपर बह रही है। गड़क नदी की तरह कोसी नदी भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। इन नदियों के किनारे बसे गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

End Article
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर...

End of Feed