Bihar Weather: बिहार में मानसून मार सकता है पलटी, आज से बदलेगा मौसम; जानें कहां है बारिश की संभावना

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 6-September-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग ने 8 से 10 सितंबर के बीच राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, वज्रपात और गरज के साथ हवाएं चलने की संभावना जताई है। कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है और सतर्कता बरतने की अपील की गई है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 6-September-2025: बिहार में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, 8 से 10 सितंबर के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां वज्रपात और तेज हवाओं की आशंका अधिक जताई गई है।

bihar weather 6 sept patna ka mausam

आज से बिहार में बदलेगा मौसम

आज से बदलेगा मौसम

आज, शनिवार को राजधानी पटना समेत बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में बादल छाए रहने, मेघ गर्जन, तेज हवाएं चलने और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इन स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, जिससे पेड़ गिरने या बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसे खतरे भी बढ़ सकते हैं।

End of Feed