Bihar Weather 19-September: अलर्ट से रंगा बिहार का नक्शा, 5 जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में आएगी बारिश; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-September-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। 5 जिलों को छोड़कर पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार का मौसम) 19-September-2025: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बनी हुई है। इसी कारण राज्य में आज, शुक्रवार और शनिवार को कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है, जबकि कुछ जिलों में बूंदाबांदी और बादल छाए रहने के आसार हैं।

bihar ka mausam 19 sept ka weather patna

आज 5 जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में अलर्ट

पांच जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण और भोजपुर जिलों के लिए भारी वर्षा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि दक्षिण बिहार में मानसून की सक्रियता और अधिक देखने को मिल सकती है। यहां तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और मेघ गर्जन का पूर्वानुमान है। देर रात से ही इस क्षेत्र में इसका असर दिखना शुरू हो गया है। जमुई, बांका, मुंगेर, खगड़िया और भागलपुर को छोड़कर पूरे राज्य में आज येलो अलर्ट है।

End of Feed