Bihar Ka Mausam 11-Sep-2025: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, तेज हवाओं के साथ होगी वर्षा, 25 जिलों में अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-Sep-2025 पटना, गया, नालंदा, सिवान में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां 25 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

Bihar Weather Today: बिहार के लोगों को बीते दिनों कुछ दिनों से उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब उन्हें राहत देने के लिए मानसून फिर सक्रिय हो गया है। बारिश होने से उमस से राहत मिलेगी और तापमान में भी कमी आएगी। मौसम विभाग ने बिहार में आज यानी 11 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि दो से 3 घंटे के भीतर राजधानी पटना, वैशाली, गया समेत कई जिलों में तेज बारिश होगी। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज बिहार में मौसम का हाल और किन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ।

Bihar weather

बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

बिहार में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, सारण, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, शिवहर, सितामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद और गयाजी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed