बिहार: मानसून दिखाने लगा असर, पटना सहित इन 17 जिलों को बारिश से मिलेगी राहत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 26, 2023, 12:45 PM IST

राजधानी पटना और इसके आसपास के इलाके में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है। जानिए आज का मौसम अपडेट।

Bihar Weather News: उत्तर भारत के राज्यों में मानसून का आगमन हो चुका है। दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। बिहार में भी मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 17 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है। राजधानी पटना और इसके आसपास के इलाके में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है।

इससे अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। पिछले पखवाड़े से जारी गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल सकती है। रविवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताकर राहत के संकेत दिए हैं।

End of Feed