Bihar Weather: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, ट्रेन और फ्लाइट पर कोहरे का असर; जानें आज का मौसम

Bihar Weather: बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सुबह और रात के समय लोग ठंड का अहसास कर रहे हैं। पछुआ हवाओं के चलने से ठंड और बढ़ गई है। हालांकि, दोपहर में निकलने वाली धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिलती है।

Bihar Weather: बिहार में ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सुबह और रात के वक्त लोग ठंड महसूस कर रहे हैं। पछुआ हवा के चलने से ठंड और बढ़ गई है। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। ठंड के साथ ही कोहरे ने भी बिहारवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के कई जिलों में सुबह और रात के वक्त कोहरा छाया रहता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कोहरा और घना हो सकता है। कोहरे की वजह से उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं। दरभंगा एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन उड़ानें रद्द हुईं। अन्य ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

bihar weather photo

फाइल फोटो।

ट्रेन और फ्लाइट पर कोहरे का असर

बता दें कि कोहरे की वजह से पटना आने-जाने वाली कई ट्रेनें लेट हो रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के अधिकतर शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। डेहरी में सबसे कम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पटना सहित कुछ अन्य जिलों में सुबह के समय धुंध और उत्तरी हिस्से में कोहरे का असर रहेगा। 30 नवंबर से दिन और रात के तापमान में और कमी आ सकती है।

End of Feed