पटना

बिहार में पार्टियों के सचेतकों को मिलेगा 'राज्य मंत्री' का दर्जा, सरकार ने नियमों में किया संशोधन

बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए राज्य विधानसभा और विधान परिषद में सभी राजनीतिक दलों के सचेतकों को 'राज्य मंत्री' का दर्जा दे दिया है। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस संबंध में नियमों में संशोधन करते हुए विधानसभा में एक अधिसूचना पेश की-

Image

फाइल फोटो

Photo : PTI

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद में पार्टियों के सचेतकों को 'राज्य मंत्री' का दर्जा दिया है। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने राज्यपाल की सहमति के बाद नियमों में संशोधन से संबंधित राजपत्र की एक प्रति विधानसभा में पेश की।

सरकार के राज्य मंत्री के बराबर वेतन

कुमार द्वारा सदन में पेश किए गए राजपत्र में कहा गया है, "विधानमंडल के दोनों सदनों के सचेतक सरकार के राज्य मंत्री के बराबर वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाओं के हकदार होंगे।" पार्टियों के मुख्य सचेतक पहले से ही राज्य में कैबिनेट मंत्रियों की सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।

बिहार विधानसभा ने बुधवार को दो अन्य विधेयक बिहार सरकारी परिसर (आवंटन, किराया, वसूली और बेदखली) (संशोधन), 2024 और बिहार खेल विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2024 भी विपक्ष के हंगामे के बीच ध्वनि मत से पारित किये।

वक्फ संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग

विपक्षी सदस्यों ने केंद्र से वक्फ संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करने पर सदन से बहिर्गमन किया। इसके कारण भोजनावकाश के बाद की कार्यवाही में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ तथा विपक्षी सदस्य आसन के समीप आ गए।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article