LIVE

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ): छपरा में PM मोदी ने महागठबंधन पर किए वार, बोले-केवल सत्ता हासिल करने के लिए आए एक साथ

निशांत तिवारीUpdated Oct 30, 2025, 23:07 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज टुडे ) 30 October 2025 Hindi News Live Updates: बिहार में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाना चाहती है और इसलिए उसने उन नेताओं को मैदान में उतारा है जिन्होंने राज्य का अपमान किया है। बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है और इसी वजह से माहौल की गर्मी देखने लायक है। रैलियों का रेला लगा हुआ है, आज प्रधानमंत्री की दो रैलियां हैं, कांग्रेस भी 15 रैलियों की तैयारी में है। विपक्ष ने अपना मेनिफेस्टो भी जारी कर दिया है, जिसपर सत्ता पक्ष लगातार हमलावर है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को निर्धारित है। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ): छपरा में PM मोदी ने महागठबंधन पर किए वार, बोले-केवल सत्ता हासिल करने के लिए आए एक साथ
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ): छपरा में PM मोदी ने महागठबंधन पर किए वार, बोले-केवल सत्ता हासिल करने के लिए आए एक साथ

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज टुडे ) 30 October 2025 Hindi News Live Updates: बिहार में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाना चाहती है और इसलिए उसने उन नेताओं को मैदान में उतारा है जिन्होंने राज्य का अपमान किया है। बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है और इसी वजह से माहौल की गर्मी देखने लायक है। रैलियों का रेला लगा हुआ है, आज प्रधानमंत्री की दो रैलियां हैं, कांग्रेस भी 15 रैलियों की तैयारी में है। विपक्ष ने अपना मेनिफेस्टो भी जारी कर दिया है, जिसपर सत्ता पक्ष लगातार हमलावर है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को निर्धारित है। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

OCT 30, 2025 23:03 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 30 October 2025 Live Updates: कांग्रेस बिहार चुनाव में राजद की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाना चाहती है : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाना चाहती है और इसलिए उसने उन नेताओं को मैदान में उतारा है जिन्होंने राज्य का अपमान किया है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद के संबंध तेल और पानी की तरह हैं और दोनों पार्टियां सत्ता हथियाने के लिए एक साथ आई हैं ताकि वे राज्य को ‘‘लूट’’ सकें। मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘इस चुनाव में मेरे विरोधियों द्वारा मुझ पर आक्षेप लगाना सबसे बड़ी खबर नहीं है। सबसे बड़ी खबर कांग्रेस और राजद के बीच खींचतान है, जो केवल सत्ता हासिल करने के लिए एक साथ आए हैं। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने में ही व्यस्त हैं।
OCT 30, 2025 15:53 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 30 October 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री 2 साल में सीतामढ़ी में सीता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह करें- अमित शाह

बिहार के नालंदा में एक चुनावी रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दो साल में सीतामढ़ी में सीता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह करें।
OCT 30, 2025 15:12 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 30 October 2025 Live Updates: राहुल भूल गए हैं संस्कार- धामी

OCT 30, 2025 12:47 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 30 October 2025 Live Updates: राबड़ी देवी ने किया NDA पर कटाक्ष

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी सभाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर एनडीए सरकार ने 20 वर्षों में विकास किया होता, तो बिहार में घूमने और नुक्कड़ सभाएं करने की क्या जरूरत थी। पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए ने बिहार की जनता को ठगने का काम किया है और अब लोग बदलाव के लिए वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता एनडीए शासन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से खुश नहीं है, और इस बार बदलाव तय है। राबड़ी देवी ने दावा किया कि एनडीए को अपनी हार का अंदेशा हो गया है, इसलिए पूरी ताकत झोंक दी गई है और बार-बार अमित शाह और पीएम मोदी को सभाएं करनी पड़ रही हैं। अगली सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि सबकुछ जनता के हाथ में है और उम्मीद है कि 14 नवंबर को परिणाम सकारात्मक आएगा
OCT 30, 2025 12:38 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 30 October 2025 Live Updates: राहुल ने छठ मइया का अपमान किया- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में एक चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने छठ मइया का अपमान किया है, जिसे बिहार की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। शाह ने कहा, राहुल बाबा, आप और आपकी माता जी छठ मइया की महत्ता को नहीं समझ पाएंगे। आपके कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की माता जी का अपमान किया और आपने छठ मइया का। उन्होंने आगे कहा, यह बिहार है, यहां जब 14 तारीख को मतपेटियां खुलेंगी, तो हर ओर एनडीए की जीत नजर आएगी।
OCT 30, 2025 12:03 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 30 October 2025 Live Updates: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पटना में अमित शाह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

OCT 30, 2025 10:44 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 30 October 2025 Live Updates: महनार में तेज प्रताप के खिलाफ नारेबाजी

बिहार के महनार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा के दौरान लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। सभा स्थल पर पहुंचे तेज प्रताप के सामने आरजेडी समर्थकों ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद और लालटेन छाप जिंदाबाद के नारे लगाए। आक्रोशित भीड़ ने उनके काफिले को खदेड़ते हुए कुछ दूर तक पीछा किया और उस पर पत्थरबाजी भी की। इस घटना को लेकर महनार से जनशक्ति जनता दल (JJD) के उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि आरजेडी के गुंडों ने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया है, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया
OCT 30, 2025 10:01 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 30 October 2025 Live Updates: बिहार में आज कई बड़ी रैलियां

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा गुरुवार को बिहार में कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी मुजफ्फरपुर और सारण जिलों में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले, उन्होंने 24 अक्टूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाएं कर NDA के प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत की थी। इन रैलियों के माध्यम से प्रमुख राजनीतिक दलों ने राज्य में अपनी चुनावी रणनीति को धार देने की कोशिश तेज कर दी है।
OCT 30, 2025 08:40 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 30 October 2025 Live Updates: NDA आज जारी कर सकता है घोषणा पत्र

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज गुरुवार को बिहार के तीन जिलों, लखीसराय, मुंगेर और नालंदा में चुनावी जनसभाएं करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे। घोषणा पत्र जारी करने के बाद अमित शाह लखीसराय रवाना होंगे, जहां वे KRK मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील करेंगे।
OCT 30, 2025 06:56 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 30 October 2025 Live Updates: बिहार में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की कुल 18 रैलियां

बिहार में चुनावी मुकाबले की सरगर्मी के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा लगभग 15 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जिन्हें हाल ही में पेसमेकर लगाया गया है, बिहार में तीन रैलियों के साथ-साथ कुछ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। यानी शीर्ष नेतृत्व की कुल 18 रैलियां हो सकती हैं।
OCT 30, 2025 06:43 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 30 October 2025 Live Updates: आज जारी हो सकता है NDA का मेनिफेस्टो

गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के तीन जिलों, लखीसराय, मुंगेर और नालंदा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे पटना में NDA का चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे। यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर NDA की रणनीति को मजबूती देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
OCT 30, 2025 06:43 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 30 October 2025 Live Updates: आज बिहार में प्रधानमंत्री की रैली

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य बिहार में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। बता दें कि मोदी ने 24 अक्टूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में रैलियों को संबोधित करके आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए NDA के अभियान की शुरुआत की।