Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ), 28 October 2025 Live: महागठबंधन का मेनिफेस्टो जारी, जाने क्या हुई घोषणाएं; जानें बिहार चुनाव के सभी अपडेट्स
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 16 October 2025 Live Updates: महागठबंधन के घोषणा पत्र आरक्षण बढ़ोतरी का वादा
महागठबंधन के घोषणा पत्र में पंचायत और नगर निकायों में अति पिछड़े वर्गों के लिए वर्तमान 20% आरक्षण को बढ़ाकर 30% किया जाएगा। अनुसूचित जातियों (एससी) के लिए यह सीमा 16% से बढ़ाकर 20% की जाएगी, और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के लिए आरक्षण में भी आनुपातिक वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 16 October 2025 Live Updates: 25 लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा-INDIA घोषणा पत्र
'तेजस्वी प्रण पत्र' के मुताबिक, जन स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को 25 लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। जनसंख्या के अनुपात में 50% आरक्षण की सीमा बढ़ाने के लिए विधानमंडल द्वारा पारित एक कानून को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 16 October 2025 Live Updates: किसानों को एमएसपी का मिलेगा लाभ-ंINDIA घोषणा पत्र
महागठबंधन ने अपने 'तेजस्वी प्रण पत्र' में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सभी फसलों की खरीद की गारंटी देने और मंडी एवं बाज़ार समितियों को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया गया है। वादे में संभाग, अनुमंडल और ब्लॉक स्तर पर मंडियां खोलने औप एपीएमसी अधिनियम को बहाल करने को कहा गया है।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 16 October 2025 Live Updates: बिहार चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन का घोषणापत्र जारी, जानें किसे क्या मिला
महागठबंधन के घोषणापत्र में सभी अल्पसंख्यक समुदायों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की बात की गई है। वक्फ संशोधन विधेयक को स्थगित करने और वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को पारदर्शी बनाकर उसे और अधिक कल्याणकारी और लाभकारी बनाये जाने का वादा किया गया है। इसके अलावा बोधगया स्थित बौद्ध मंदिरों का प्रबंधन बौद्ध समुदाय के लोगों को सौंपे जाने की बात कही जा रही है।पार्टी से निष्कासित किए जाने पर राजद महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने उठाए सवाल
राजद द्वारा पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्त रहने के आरोप में 27 नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित किए जाने पर राजद महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि पार्टी में दो मापदंड हैं- एक परिवार के लिए, दूसरा कार्यकर्ताओं के लिए। दरअसल, राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने रितु जायसवाल सहित 27 लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसमें कई विधायक और कुछ पूर्व विधायक भी शामिल थे।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 16 October 2025 Live Updates: राहुल गांधी-तेजस्वी यादव जननायक नहीं- तेज प्रताप यादव
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल और तेजस्वी को 'जननायक' कहे जाने पर तेज प्रताप यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि वे अपने दम पर कुछ कर सकें तो उन्हें जननायक कहने पर विचार किया जा सकता है। पटना में राजद कार्यालय के बाहर तेजस्वी यादव को 'बिहार का नायक' बताते हुए पोस्टर लगाए गए। इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा, "सच्चे जननायक कौन हैं? कर्पूरी जी, लोहिया जी, अंबेडकर और महात्मा गांधी, ये जननायक हैं। लेकिन जो लोग खुद को 'जननायक' कह रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।"एनडीए के पास बिहार के लोगों के लिए कहने और करने को कुछ नहीं - तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने बताया कि अगले पांच साल के लिए महागठबंधन का घोषणापत्र आज जारी हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए पर भी निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने पूछा, "एनडीए का घोषणापत्र अब तक क्यों नहीं आया है? वे बिहार को कैसे आगे बढ़ाएंगे? उनका विजन क्या है?" राजद नेता ने यह भी दावा किया कि बिहार में एनडीए सरकार अब तक जितनी योजना लाई है, वह तेजस्वी यादव की नकल करके लागू की गई हैं। उन्होंने कहा, "एनडीए के दलों के पास बिहार के लोगों के लिए कहने और करने को कुछ नहीं है। हम अपना विजन और रोडमैप बता रहे हैं। हमारी स्पष्ट सोच है कि बिहार को नंबर-वन बनाना है। एनडीए के लोग सिर्फ गाली देने और नकारात्मक राजनीति में जुटे हुए हैं।"Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 16 October 2025 Live Updates: बिहार में एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन- तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए पर निशाना साधा है। उन्होंने एनडीए की तरफ से आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित न किए जाने पर भी सवाल उठाए। तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित है। हम पूछना चाहते हैं कि एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 16 October 2025 Live Updates: बदलाव के मूड में बिहार की जनता- तेजस्वी यादव
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 16 October 2025 Live Updates: क्या छठ पूजा के बाद चुनाव प्रचार करेंगे पवन सिंह?
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 16 October 2025 Live Updates: भाजपा नेता प्रतुल शाह देव ने SIR विरोध को बताया देशविरोधी रवैया
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 16 October 2025 Live Updates: आरके सिंह ने तेजस्वी की योग्यता पर उठाए सवाल
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह (आरके सिंह) ने देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर कर बिहार चुनाव को लेकर एक संदेश भी दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह चुनाव बिहार के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में आप सब ईमानदार उम्मीदवार को वोट करें। अगर सारे उम्मीदवार भ्रष्ट हैं या अपराधी हैं तो आप अपना वोट नोटा को दें। उन्होंने कहा कि अभी राजद और कांग्रेस गठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है। तेजस्वी यादव, जो कि बहुत कम पढ़े-लिखे हैं, ऐसे में प्रदेश का कैसे नेतृत्व करेंगे, क्योंकि उसके लिए मुख्यमंत्री का पढ़ा-लिखा होना जरूरी है? इसके साथ ही तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के केस चल रहे हैं। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर तेजस्वी उपयुक्त साबित नहीं होंगे।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 16 October 2025 Live Updates: NDA और AIMIM ने महागठबंधन पर साधा निशाना
सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) सहित कुछ अन्य पक्षों ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। इन दलों ने सवाल उठाते हुए कहा कि गठबंधन ने ‘‘यादव और निषाद समुदाय को तो जगह दी लेकिन उनसे अधिक संख्या वाले मुस्लिम समुदाय की अनदेखी कर दी।’’Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 16 October 2025 Live Updates: राहुल गांधी की पहली चुनावी रैली कल
छठ पूजा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाले हैं। बुधवार को बिहार में उनकी पहली चुनावी रैली होगी। 29 अक्टूबर को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दरभंगा और मुजफ्फरपुर में संयुक्त रैली करने वाले हैं।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 16 October 2025 Live Updates:भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन का SIR पर बयान
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 16 October 2025 Live Updates: तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव सोमवार शाम को ‘फेसबुक’ पर लाइव आए। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर त्योहार के दौरान भीड़ को संभालने के लिए 12,000 ट्रेनें चलाने को लेकर ‘‘झूठ बोलने’’ का आरोप लगाया। तेजस्वी ने अपने लैपटॉप पर भीड़भाड़ वाली ट्रेनों और स्टेशनों के वीडियो दिखाते हुए कहा, ‘‘हमने पहले कभी ऐसी अव्यवस्था नहीं देखी। तो ये 12,000 ट्रेनें कहां हैं? मैं दूर-दराज से छठ मनाने घर आए उन भाइयों से अपील करूंगा, सिर्फ ठेकुआ खाकर मत लौट जाइए। चुनाव तक रुकिए और बदलाव के लिए वोट दीजिए।’’
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 16 October 2025 Live Updates: महागठबंधन कर सकता है कई अहम घोषणाएं
मंगलवार को महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी करने के दौरान कुछ और अहम राजनीतिक घोषणाएं होने के भी अटकलें लगाए जा रहे हैं। जिनमें अल्पसंख्यक समुदाय से किसी नेता को उपमुख्यमंत्री बनाये जानी की बात भी सामने आ रही है। तेजस्वी यादव को जब मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था, तब भी यह कहा गया था कि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है। महागठबंधन का यह कदम निषाद समुदाय को साधने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 16 October 2025 Live Updates: आज महागठबंधन जारी करेगा घोषणा पत्र
बिहार में सोमवार को राजनीतिक गतिविधियों में छठ पर्व की वजह से कुछ ठहराव रहा हालांकि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार से चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं, जिससे एक दिन पहले महागठबंधन घोषणा पत्र जारी करेगा।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में विस्फोट, CRPF के चार जवान शहीद
'आप सनातन समाज के गौरव, अब कभी कोई बयान नहीं दूंगा', प्रेमानंद महाराज से दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी
ओडिशा के जगतसिंहपुर में पटाखों के धमाके से दहला घर, एक की मौत और पांच घायल
आनंदपुर साहिब दुष्कर्म मामले में SIT गठित, SGPC के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ FIR दर्ज
जंतर-मंतर पर 3 महिला पत्रकारों के 'यौन उत्पीड़न' का आरोप, NHRC ने लिया स्वत: संज्ञान, दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट
© 2026 Times Horizon Private Limited