आरा-मोहनिया सहित तीन बायपास से बिहार के कई जिलों का सफर होगा आसान, 600 करोड़ की परियोजना पर काम शुरू

बिहार में अब यातायात और सुविधाजनक होने वाला है। राज्य में 600 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू हो रही है, जिसके तहत आरा-मोहनिया बायपास समेत तीन बायपास बनाए जाएंगे। इस परियोजना का ऐलान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान किया था। अब इसकी प्रकिया शुरू हो गई है।

Bihar News: पिछले दिनों प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये था कि बायपास का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए। CM के निर्देश और राज्य मंत्रिपरिषद से मंजूरी के बाद पथ निर्माण विभाग ने इस दिशा में काम को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है।

bihar to get 3 bypass 600 crore project

600 करोड़ का प्रोजेक्ट हुआ शुरू (सांकेतिक तस्वीर)

बचेगा यात्रा का समय

600 करोड़ रुपये की इस बायपास परियोजना में तीन बायपास बनाए जाएंगे। इसमें आरा-मोहनिया, राजगीर बाइपास और शेखपुरा अंतर्गत सरमेरा से लखीसराय जिला के सीमा पर स्थित पचना ग्रीनफील्ड बाइपास शामिल हैं। इनसे कई जिलों के बीच की यात्रा का समय भी बचेगा और फालतू ट्रैफिक से आजादी मिलेगी।

End of Feed