बिहार में BJP की नई कार्यकारिणी का गठनः लिस्ट में 38 नाम, जानिए किसे किस चीज की मिली कमान

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 9, 2023, 10:10 PM IST

Bihar Politics: भाजपा के सूत्रों की मानें तो चौधरी (बिहार के एक शक्तिशाली ओबीसी राजनीतिक परिवार से नाता रखते हैं) ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि पार्टी की नई टीम के आधे से अधिक सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दलित समुदाय से हों।

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। बुधवार (नौ अगस्त, 2023) को दल के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर कुल 38 प्रदेश पदाधिकारियों की निम्नवत घोषणा की गई। बिहार बीजेपी की ओर से इस सूची में जातीय समीकरण और संगठनात्मक प्रतिबद्धता के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई।

BJP

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

बिहार भाजपा के मुखिया सम्राट चौधरी ने जो 38 पदाधिकारियों की लिस्ट पेश की, उसमें 12 को प्रदेश उपाध्यक्ष और पांच को प्रदेश महासचिव बनाया गया। 12 प्रदेश सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मुख्यालय प्रभारी और एक कार्यालय सचिव (कार्यालय मंत्री) भी बनाए गए और इसके साथ दो-दो लोगों को सह कोषाध्यक्ष, सह प्रभारी मुख्यालय और सह कार्यालय सचिव भी नियुक्त किया गया।

End of Feed