Bihar : देह व्यापार के दलदल में फंसी थीं लड़कियां, 271 का रेस्क्यू; 506 लड़के भी शोषण मुक्त

बिहार पुलिस ने ‘देह व्यापार' में धकेली गईं और 'शोषण' की शिकार 271 लड़कियों को मुक्त कराया है। इतना ही नहीं बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर किये गए कुल 506 लड़कों को भी मुक्त कराया गया।

पटना : बिहार पुलिस ने पिछले छह महीनों में राज्य के विभिन्न जिलों में तलाश अभियान चलाकर 271 लड़कियों को मुक्त कराया है, जिनका ‘‘शोषण किया जा रहा था और देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान कथित तौर पर बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर किये गए कुल 506 लड़कों को भी मुक्त कराया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मुक्त कराई गईं 153 लड़कियों का शोषण किया जा रहा था और उन्हें ऑर्केस्ट्रा समूह में नाचने के लिए मजबूर किया जाता था, जबकि 118 लड़कियों को जनवरी 2025 से देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था।

girls prostitution rescued

(सांकेतिक फोटो)

पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 23 महिलाओं समेत 191 लोगों को गिरफ्तार किया है। बयान में कहा गया है, ‘‘रोहतास, सीवान, सारण, बेतिया, गोपालगंज और बेगूसराय में पुलिस और एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) के सदस्यों द्वारा संयुक्त तलाश के बाद नाबालिग लड़कियों और लड़कों को मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गईं लड़कियों में से ज्यादातर नेपाल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब और मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं।

End of Feed