किससे है तेज प्रताप यादव को जान का खतरा? सम्राट चौधरी से लालू के बेटे ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव ने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है और इसके लिए अपनी ही पार्टी JJD के पूर्व प्रवक्ता संतोष रेणु को जिम्मेदार ठहराया है।

Tej Pratap Yadav News: बिहार की राजनीति में लालू परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। तेज प्रताप ने पत्र में दावा किया है कि उनकी जान को गंभीर खतरा है और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।

tej pratap yadav (2)

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (फोटो- TejPratapYadavOfficial)

तेज प्रताप यादव की जान को किससे खतरा?

तेज प्रताप यादव ने अपने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि उन्हें अपनी ही पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संतोष रेणु से खतरा है। उनका आरोप है कि संतोष रेणु ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि हाल के दिनों में हालात ऐसे बने हैं कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका बढ़ गई है, इसलिए राज्य सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगानी पड़ी।

End of Feed