Bihar News: मुंगेर में तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकाले शव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2023, 08:01 AM IST

Munger: मुंगेर में तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डुबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों एक ही गांव के थे। सभी की उम्र 10 से 13 साल के बीच बताया जा रहा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Munger 4 Children Died: बिहार के मुंगेर में तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों बच्चे शुक्रवार की शाम तालाब में नहाने गए हुए थे। चारों बच्चे तालाब में डूब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से चारों बच्चों की तलाश शुरू की। हालांकि काफी मशक्कत के बाद चारों बच्चों के शव को बाहर निकाला गया।

Bihar News: मुंगेर में तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकाला शव

Bihar News: मुंगेर में तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकाला शव (सांकेतिक तस्वीर: Pixabay)

दरअसल, बिहार के मुंगेर में कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा गंगा घाट के किनारे बने तालाब में शुक्रवार की शाम चारों बच्चे नहाने गए थे। काफी समय बाद जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों को इसकी फिक्र सताने लगी। बच्चों की खोजबीन की गई। स्थानीय लोगों ने जब बच्चों के कपड़े तालाब के किनारे देखा तो उसने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से पहले तीन बच्चों को बाहर निकाला। तीनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed