Bihar DA News: बिहार की नीतीश सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 4 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 22, 2023, 05:28 PM IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई बैठक में सरकारी सेवकों के लिए सरकार ने महंगाई भत्ता में इजाफा करने का भी निर्णय भी लिया है।

बिहार सरकार की ओर से राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है साथ ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने का फैसला लिया गया गौर हो कि कुल 4 फीसद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है मतलब कि डीए को 42 फीसद से बढ़ाकर अब 46 प्रतिशत हो गया है।

NITISH KUMAR

राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 40 एजेंडों पर मुहर लगी जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है कि आरक्षण से संबंधित एक्ट को संविधान की 9वीं सूची में शामिल करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

End of Feed