CM नीतीश कुमार ने किया गंगा पर बने नए पुल का लोकार्पण, अब पटना से राघोपुर दियारा जाना होगा आसान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आज गंगा नदी पर बने पुल का लोकार्पण करेंगे। बता दें कि यह पुल कच्ची दरगाह-बिदुपुर के पटना से राघोपुर स्ट्रेच को जोड़ेगा। इस पुल के उद्घाटन से महात्मा गांधी सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा।

Patna: बिहार की राजधानी पटना को एक और पुल की सौगात मिली है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना की गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह -बिददुपुर 6 लेन गंगा पूल का लोकार्पण किया। बता दें कि नदी पर बना ये नया पुल कच्ची दरगाह-बिदुपुर के पटना से राघोपुर स्ट्रेच को जोड़ता है। इस पुल के माध्यम से राजधानी पटना से लेकर राघोपुर दियारा के बीच यात्रा आसान हो जाएगी। इस पुल के निर्माण से गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा।

CM Nitish

CM नीतीश कुमार करेंगे गंगा पर बने नए पुल का लोकार्पण

पुल के लोकार्पण पर कौन-कौन रहेगा उपस्थित

लोकार्पण समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी उपस्थित रहेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि 9 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 9.76 किलोमीटर का हिस्सा गंगा नदी पर बना है। इसकी चौड़ाई 32 मीटर है और इसे 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के अनुरूप डिजाइन किया गया है। ये पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला बड़ा संपर्क माध्यम है।

End of Feed