बिहार सरकार की बड़ी पहल; नालंदा में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 73% घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

बिहार सरकार ने नालंदा जिले के लाखों घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की सौगात दी है। 1 जुलाई से 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी, जिससे 73% उपभोक्ताओं को सीधा लाभ होगा। योजना में प्री-पेड और पोस्ट-पेड मीटरधारकों को शामिल किया गया है, हालांकि फिक्स चार्ज देना अनिवार्य होगा।

Bihar Free Electricity Scheme: बिहार सरकार ने नालंदा जिले में 1 जुलाई से घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जो प्रति माह 125 यूनिट या उससे कम बिजली का उपयोग करते हैं। जिले के कुल 4,59,531 घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग 3,41,625 यानी 73 प्रतिशत उपभोक्ता इस योजना के दायरे में आएंगे।

बिहार सरकार की बड़ी पहल; नालंदा में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 73% घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

नए नियमों के तहत, 125 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वालों को बिजली बिल नहीं देना होगा, लेकिन उन्हें फिक्स डिमांड चार्ज का भुगतान करना अनिवार्य होगा। शहरी क्षेत्रों में यह चार्ज प्रति किलोवाट 80 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 40 रुपये तय किया गया है। योजना का लाभ प्री-पेड और पोस्ट-पेड दोनों प्रकार के मीटरधारकों को मिलेगा।

End of Feed