शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, किशोर कुणाल को पद्मश्री सम्मान; लोकगायिका के बेटे बोले- मां की याद आ रही है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पर साझा किए गए एक पोस्ट में डॉ. शारदा सिन्हा को लोक संगीत की प्रतिष्ठित हस्ती के रूप में सम्मानित किया। उन्होंने ने कहा कि उनकी गायकी समाज की विविधताओं को उजागर करती है और उनके गीतों की पवित्रता व गूंज विशेष रूप से छठ पर्व को दिव्य रूप से संवारती है।

Padma Vibhushan Sharda Sinha : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में 68 विभूतियों को पद्म सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका, बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण प्रदान किया गया, जिसे उनके पुत्र डॉ. अंशुमान सिन्हा ने स्वीकार किया। लोक और छठ गीतों के क्षेत्र में उनके अपूर्व योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

Bihar Kokila Sharda Sinha conferred with Padma Vibhushan

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण का सम्मान

इस मौके पर बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने भावनात्मक रूप से व्यक्त किया कि उनकी मां की उपलब्धियों पर उन्हें अत्यंत गर्व है, क्योंकि उन्होंने अपना सारा जीवन लोक संगीत को समर्पित किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां का भौतिक रूप से अनुपस्थित होना उनके लिए दुखदाई है, लेकिन उनकी प्रेरणा हमेशा उनके साथ रहेगी। राष्ट्रपति ने कहा कि शारदा सिन्हा की गायकी समाज के अलग-अलग पहलुओं को दिखाती है और उनके गीत पवित्र हैं।

End of Feed