देश

शादी टालकर सैनिकों की मदद करना चाहते थे खान सर, गुपचुप ब्याह को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Khan Sir Marriage: मशहूर ‘खान सर’ ने दावा किया है कि उन्होंने इस महीने की शुरुआत में हुई अपनी शादी को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कारण गुप्त रखा। उन्होंने कहा कि शुरू में मैं शादी टालकर सीमा पर दुश्मनों से लड़ने वाले सैनिकों की मदद करना चाहता था...

Image

मशहूर खान सर (फाइल फोटो साभार: @kgs_live)

Photo : Twitter

Khan Sir Marriage: इंटरनेट सनसनी और यूट्यूब पर अपनी कक्षाओं के जरिये तारीफ बटोरने वाले ‘खान सर’ ने दावा किया है कि उन्होंने इस महीने की शुरुआत में हुई अपनी शादी को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कारण गुप्त रखा। उन्होंने सोमवार को एक वीडियो पोस्ट करके अपनी शादी को लेकर यह दावा किया।

पटना के इस शिक्षक पर आरोप है कि कुछ साल पहले ‘अग्निवीर योजना’ के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन और हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों द्वारा किए गए आंदोलन के पीछे उनका हाथ था।

खान सर ने क्या कुछ कहा?

वीडियो क्लिप में खान सर को अपनी कक्षा के छात्रों से कहते हुए देखा जा सकता है, ‘‘मैंने आप लोगों को एक बात नहीं बताई, जब सैन्य संघर्ष चल रहा था, तब मैंने शादी कर ली।’’ वीडियो में इस खबर पर छात्रों को खुशी मानते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि खान सर को उन्हें शांत करने में काफी मुश्किल हो रही थी।

'शादी टालनी चाहते थे खान सर'

उन्होंने कहा कि शुरू में मैं शादी टालकर सीमा पर दुश्मनों से लड़ने वाले सैनिकों की मदद करना चाहता था, लेकिन मेरे माता-पिता ने सब कुछ पहले से तय कर रखा था और वे परेशान थे। मशहूर यूट्यूबर ने कहा, ‘‘आखिरकार, मैंने बात मान ली। मैंने पाकिस्तानियों को उनके अचानक हमले के लिए कोसा और शादी करने के लिए राजी हो गया, लेकिन इस शर्त पर कि किसी को भी आमंत्रित नहीं किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा तर्क यह था कि मैं खुद के इस मुकाम का श्रेय अपने विद्यार्थियों को देता हूं। और अगर कोई समारोह आयोजित किया जाना है, तो उन्हें आमंत्रित किया जाना चाहिए। अब जब संघर्ष खत्म हो गया है, तो मैं आप सभी को दावत देने का वादा करता हूं।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article