Bihar Weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज; बादलों की गरज और बरसात के सिलसिले के साथ IMD का अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29 June पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है और कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। राजधानी पटना समेत 24 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है। भारी बारिश को देखते हुए भभुआ और रोहतास में अलर्ट जारी किया गया है। 30 जून से 2 जुलाई तक पूरे राज्य में व्यापक बारिश और ठंडक भरे मौसम के आसार हैं।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29 June 2025: बिहार में इस समय मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है, लेकिन शनिवार को मौसम ने कुछ अलग ही रंग दिखाया। सुबह से ही आसमान साफ नजर आया और तेज धूप ने लोगों को परेशान किया, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, आज यानी रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी पटना समेत मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, बक्सर और पश्चिम चंपारण सहित आसपास के कई जिलों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। देर रात भी बारिश दर्ज की गई थी, और यह सिलसिला आज दिनभर जारी रह सकता है।

Bihar Weather Today

बिहार में आज का मौसम

बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और समय-समय पर बारिश होती रहेगी, जिससे नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। पटना में गंगा और सहरसा में अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने की जानकारी सामने आई है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, आज बिहार के 24 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जिनमें से कई जिलों में बारिश शुरू भी हो चुकी है। भभुआ और रोहतास में दिनभर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन सभी 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 30 जून से 2 जुलाई तक पूरे बिहार में व्यापक स्तर पर भारी बारिश की संभावना है। कई इलाकों में तेज गरज और आंधी के साथ बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। कुल मिलाकर, बिहार में आगामी कुछ दिन हल्की से मध्यम बारिश वाले और मौसम में ठंडक लाने वाले रहने वाले हैं।

End of Feed