Bihar Ka Mausam: बिहार में मानसून का विकराल रूप; भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अगले दो दिनों में राहत की उम्मीद

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 July पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में बीते कुछ दिनों से मानसून अपना कहर दिखा रहा है। भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं, राज्य में बिजली गिरने की खबरें भी सामने आई हैं। बिहार के कई जिलों में मूसलधार बारिश और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। हालांकि, 20 जुलाई तक मौसम में थोड़ी राहत के संकेत हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बिहार में आज के मौसम का हाल।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 July 2025: इन दिनों बिहार में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। खासतौर से बुधवार और गुरुवार की भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। हालांकि यह बारिश खेती और किसानी के लिए फायदेमंद साबित हुई पर वहीं ठनका गिरने से 19 लोगों की जान चली गई। गुरुवार को सारण, गया, नालंदा, शेखपुरा, औरंगाबाद, पटना, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, भोजपुर और अरवल समेत आसपास के जिलों में मूसलधार बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तो बारिश रेड अलर्ट की श्रेणी में रही। IMD पटना के अनुसार, लोगों को अगले दो दिनों तक राहत मिलने की संभावना है।

Bihar Weather Today

बिहार में आज का मौसम

19 जुलाई तक राज्य में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य स्थानों पर धूप खिलने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इस हफ्ते मानसून की सक्रियता के चलते बिहार में व्यापक बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश औरंगाबाद में 141 मिमी हुई। बांका, बेगूसराय, भभुआ, गया, जमुई और रोहतास में भी 130 से 140 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। लगभग सभी जिलों में 50 से 141 मिमी के बीच बारिश दर्ज की गई है, जो इस सप्ताह के दौरान मानसून की मजबूती को दर्शाता है।

End of Feed