मोकामा से बेगूसराय : तैयार हो गया 6 लेन का 8.15 किमी लंबा गंगा ब्रिज; भारी वाहनों की दूरी 150 किमी घटी

उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए 6 लेन का 8.15 किमी लंबा गंगा ब्रिज तैयार हो गया है। इस ब्रिज के बन जाने से न सिर्फ क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां तेेज होंगी और पुराने राजेंद्र सेतु जैसे पुलों का दबाव कम होगा, बल्कि मालवाहक वाहनों की दूरी भी 150 किमी तक कम हो जाएगी।

नई दिल्ली : नेशनल हाई अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बिहार में गंगा नदी पर 6 लेन का ब्रिज बनाकर तैयार कर दिया है। आऊंटा (मोकामा) - सिमरिया (बेगूसराय) पुल योजना का सफल निर्माण एक ऐतिसाहिक उपलब्धि है। यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गंगा नदी के ऊपर 6 लेन एक्स्ट्रा-डोज्ड ब्रिज के रूप में तैयार की गई है। इस पूरे प्रोजेक्ट की लंबाई लगभग 8.15 किमी है और इस पर 1871 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आयी है।

Ganga-River-Bihar AI

आऊंटा-सिमरिया ब्रिज बनकर तैयार (Photo - AI)

यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए काफी अहम है। इससे न सिर्फ क्षेत्रीय संपर्क यानी कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि यात्रा की दूरी भी घटेगी। यही नहीं इस पुल के बनने से मालवाहक वाहनों को भी रफ्तार मिलेगी, जिससे सामान उत्तर से दक्षिण और दक्षिण से उत्तर तेजी से ट्रैवल करेगा। इस पुल को पुराने राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाया गया है, जो दो लेन का रेलवे कम रोड ब्रिज था। यानी लोहे के पुराने राजेंद्र सेतु पर ट्रेनें और बसें दोनों चलती हैं। गंगा नदी पर नए पुल के बन जाने से भारी वाहनों के लिए ज्यादा सुरक्षित और आधुनिक विकल्प मिल जाएगा।

End of Feed