नीतीश सरकार का बड़ा एलान; हर परिवार को 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सौगात, 1.67 करोड़ परिवारों को होगा फायदा

चुनावी साल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी राहत की घोषणा करते हुए हर परिवार को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू होगी और इससे 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही, सरकार अगले तीन वर्षों में राज्यभर में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की भी योजना बना रही है।

Bihar Free Electricity Scheme 2025: चुनावी वर्ष में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेशवासियों को राहत दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि अब प्रदेश में हर परिवार को प्रति माह 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस फैसले की जानकारी ट्विटर के माध्यम से साझा की और बताया कि इससे राज्य के करीब 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।

Announcement of 125 units of free electricity for 1.67 crore families (File Photo: PTI)

1.67 करोड़ परिवारों के लिए 125 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा (File Photo: PTI)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर पर लिखा कि, हम लोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन सालों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर या नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र (Solar Power Plant) लगाकर लाभ दिया जाएगा।

End of Feed