सौतन को देखते ही पत्नी का चढ़ा पारा, बीच सड़क पर पति को कूट दिया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 23, 2022, 07:44 PM IST

पति की पिटाई करने वाली महिला ने बताया कि करीब 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके 3 बच्चे भी हैं। इसके बाद पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी भी कर ली। इसकी खबर मिलने के बाद वह अपने पति की तलाश में यहां पहुंची थी।

बिहार के दरभंगा जिले में एक पत्नी को जब पति की दूसरी बीवी के बारे में पता चला तो उसने बीच सड़क की पति की धुनाई कर दी। बीच सड़क काफी देर तक दोनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

bihar wife beaten

बिहार में पत्नी ने पति को बीच सड़क पीटा (वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

कहां की है घटना

महिला पति की पिटाई करने के बाद उसका कॉलर पकड़कर खींचते हुए थाने ले गई जहां उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। घटना दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट परिसर के पास की है।

End of Feed