Chhapra News: 6 साल पहले जिस महिला की 'दहेज हत्या' हुई, वह पटना में जिंदा मिली; दूसरी शादी कर बनी तीन बच्चों की मां

बिहार के छपरा जिले में दहेज हत्या के मामले ने छह साल बाद चौंकाने वाला मोड़ ले लिया। कथित मृत महिला पटना से जिंदा पायी गई। महिला अब तीन बच्चों की मां है और दूसरी शादी कर चुकी है। इस घटना ने समाज और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घरेलू हिंसा और दहेज से जुड़े कानून के दुरुपयोग का एक और मामला बिहार के छपरा जिले से सामने आया है। यहां जिले के रसुलपुर गांव में साल 2019 में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी थी। खबर के अनुसार सोनू कुमार की पत्नी की दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी। लड़की के पिता, तेरस साह ने उस समय थाने में मामला दर्ज करवाया, जिसमें सोनू और उसके 12 रिश्तेदारों के खिलाफ नामजद शिकायत दी गई थी। इस घटना से उस समय गांव में तब मातम पसर गया था।

Dowry Case Woman Arrested AI

'दहेज हत्या' के 6 साल बाद जिंदा मिली महिला (फोटो - AI)

पिछले छह सालों से यह मामला अदालत और पुलिस फाइलों में चल रहा था। आरोपी परिवार दहशत में जी रहा था कि पता नहीं कब उन्हें ऐसे गुनाह के लिए गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जो उन्होंने किया ही नहीं। लेकिन हत्या की इस कहानी में नया मोड़ तब आया जब पुलिस ने जांच के दौरान लड़की को पटना जिले के पुनपुन ओपी क्षेत्र से जिंदा बरामद कर लिया।

End of Feed