बिहार के पूर्णिया से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक 19 वर्षीय युवक ने उसके साथ स्कूल के पीछे बांसवाड़ी में जाकर दुष्कर्म किया है। बच्ची के चिलाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची की रोने और चिल्लाने की आवाज सुन परिवार के लोग वहां पहुंचे। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की और मामले की जांच शुरू की गई।
पूर्णिया में 5 साल की मासूम का रेप
नजर से बचकर बच्ची के उठा ले गया आरोपी
पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। उस दौरान बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक युवक आया और सबकी नजरों से बचकर बच्ची को वहां से उठाकर स्कूल के पीछे बसवाड़ी में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की आवाज सुन मौके पर पहुंची मां ने उसे रोते हुए पाया। पति काम के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं, जिस कारण वह बच्ची को रात में अस्पताल लेकर नहीं गई। वह बच्ची को घर ले आई। पंचायत में मामले को रफादफा करने की प्रयास किया गया। लेकिन बच्ची की स्थिति को देखते हुए लोगों ने पंचायत को बीच में छोड़ दिया और वहां से चल गए।
आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया। घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए एफएसएल की टीम पहुंची और बच्ची के कपड़े तथा अन्य सामान को सुरक्षित रख लिया गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
