बिहार में 10 लाख जीविका दीदियों को बड़ी सौगात, नीतीश सरकार ने ट्रांसफर किए 1000 करोड़

बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यभर की 10 लाख जीविका दीदियों को 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। जिसके तहत कुल 1,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इस कार्यक्र में भागलपुर जिले की 10 हजार से अधिक महिलाओं को भी लाभ मिला।

Bihar News: बिहार में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से बिहार की 10 लाख जीविका दीदियों को 10-10 हजार रुपए प्रति लाभार्थी की दर से कुल 1,000 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। इनमें भागलपुर जिले की भी 10 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हैं। भागलपुर जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अन्तर्गत अब तक कुल 4 लाख 28 हजार 86 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है, जिससे इन लाभान्वित महिलाओं के खाते में कुल 428.086 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। शुक्रवार को आयोजित किए गए कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक अतिरिक्त महिलाएं इस योजना के तहत लाभान्वित हुईं, जिससे उनके बैंक खातों में 10 करोड़ रुपए से अधिक राशि भेजी गई।

Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फाइल फोटो (PTI)

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आई जीविका दीदियां

जिला मुख्यालय स्थित समीक्षा भवन के अलावा सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं जीविका संकुल संघों में कार्यक्रम का लाइव वीडियो प्रसारण किया गया। भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जीविका दीदी शामिल हुईं। इस दौरान भागलपुर की फूलन कुमारी, जो ओम जीविका सहायता समूह की दीदी हैं, ने मुख्यमंत्री को महिलाओं को रोजगार एवं उद्यम के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। यहां बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित रहीं।

End of Feed