IPL में रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी पर नीतीश सरकार की बड़ी घोषणा, देगी 10 लाख रुपये का इनाम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के शतक बनाने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सराहना करते हुए 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। युवा खिलाड़ी ने सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन बनाकर सबसे कम उम्र के शतकवीर बनने का रिकॉर्ड कायम किया है।

आईपीएल को जोश और उत्साह इस समय पूरे देश में है। ऐसे में उभरते युवा खिलाड़ी, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन बनाकर 14 साल और 32 दिन की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सहित टी20 क्रिकेट के सबसे कम उम्र के शतकवीर बनने का रिकॉर्ड बनाया है। वैभव ने मात्र 35 गेंद में अपना शतक पूरा किया जिससे वे आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने इस दौरान अपनी पारी में 94 रन बाउंड्री से बनाए।

Bihar CM Nitish Kumar announced reward to Vaibhav Suryavanshi

नीतीश सरकार ने वैभव सूर्यवंशी को इनाम देने की घोषणा की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट पर लिखा कि, आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के वैभव सूर्यवंशी को बधाई एवं शुभकामनाएं। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उन पर गर्व है। उन्होंने सूर्यवंशी और उनके पिता से मुलाकात की फोटो को साझा करते हुए लिखा कि वैभव सूर्यवंशी एवं उनके पिता से वर्ष 2024 में एक अणे मार्ग में मुलाकात हुई थी तथा उस समय मैंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के पश्चात् फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई भी दी।

End of Feed