बिहार में प्यार-मोहब्बत की बातें लिख नंबर मांग रहे छात्र, आंसर शीट देखकर चकरा जाएगा आपका सिर

बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में छात्रों ने अपनी कॉपियों में अजीबो-गरीब बातें लिखी है। छात्रों ने आंसर शीट में जय श्री राम के नारे लिखे हैं, तो किसी ने प्यार की परिभाषा बताया है।

BSEB Answer Sheet: बिहार इंटरमीडिएट (Bihar Board) परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन का कार्य जारी है। ऐसे में कई आंसर शीट की तस्वीरें सामने आई है, जिसे देखकर आप चक्कर खा जाएंगे। छात्रों ने परीक्षा में पास करने के लिए सही उत्तर की जगह प्यार-मोहब्बत की बातें लिखी हैं। किसी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, तो किसी ने नीतीश कुमार का नाम लिखा है। सोशल मीडिया पर कई आंसर शीट की तस्वीरें वायरल हैं, जिसमें छात्रों ने अलग-अलग कहानियां बयां की है।

bihar board answer sheet (1)

बिहार में छात्रों ने कॉपियों में लिखी अजीबोगरीब बातें।

कॉपी में लिखा मोदी-नीतीश का नाम

जानकारी के अनुसार, बिहार के जमुई में आंसर शीट मूल्यांकन का काम पूरा होने वाला है और इस सेंटर से सामने आई आंसर शीट की तस्वीरें हर किसी को हैरान कर रही है। परीक्षा में मानव भूगोल के बारे में पूछा गया था, जबकि छात्र ने इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार का नाम लिख दिया है।

End of Feed