Bihar Assembly Election: सूत्रों के अनुसार NDA में शेयरिंग का फॉर्मूला तय, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी!

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सरगर्मी काफी तेज हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा और JDU दो पार्टियां 100 से ज्यादा सीटों पर भाग्य आजमाएंगी, जबकि LJP को 25-28 सीटें मिली हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को लेकर सुगबुगाहट तो काफी समय से तेज हो चली है। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों गठबंधनों NDA और INDIA की पार्टियों में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बातचीत चल रही है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि सत्तारूढ़ NDA में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर सहमति बन गई है।

Bihar NDA PTI

NDA में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय! (फोटो - PTI)

सूत्रों के मुताबिक बिहार की 243 सीटों में से JDU कुल 102-103 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं सहयोगी BJP को 101-102 सीटें मिल सकती हैं, जबकि LJP (रामविलास) 25-28 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जीतन राम मांझी की HAM को गठबंधन की तरफ से 6-7 सीटों पर चुनाव लड़ाया जा सकता है, जबकि RLM 4-5 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

End of Feed