Gurua Assembly Elections 2025: क्या है गुरुआ विधानसभा क्षेत्र का चुनावी समीकरण, जानें किस पार्टी का गढ़ रही है ये सीट?

Gurua Assembly Constituency (गुरुआ विधानसभा सीट): बिहार में पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होंगे। गुरुआ विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान होंगे। वहीं वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। गुरुआ विधानसभा सीट का इतिहास, जातीय समीकरण और मतदाताओं की संख्या क्या है, आइए जानते हैं:

Gurua Assembly Constituency (गुरुआ विधानसभा सीट): गुरुआ विधानसभा सीट, बिहार के गयाजी जिले के अंदर आती है। यह सीट औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। पिछले ढाई दशकों से इस सीट पर सीधा मुकाबला आरजेडी और बीजेपी के बीच देखने को मिल रहा है। अब तक हुए चुनाव में आरजेडी ने 4 और बीजेपी ने 2 बार जीत हासिल की है। खास बात यह है कि इस सीट पर हार-जीत का अंतर करीब 6500 वोटों के आसपास रहा है। गुरुआ सीट पर इस बार NDA से बीजेपी ने उपेंद्र डांगी पर दांव लगाया है, जबकि महागठबंधन से अभी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया गया है। गुरुआ सीट पर 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होंगे।

Gurua Seat

गुरुआ विधानसभा सीट

कब बनी गुरुआ विधानसभा सीट

गुरुआ विधानसभा सीट 1972 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। इस सीट पर 1977 में पहली बार चुनाव हुए थे। जिसमें जनता पार्टी ने जीत हासिल की। जिसके बाद इस सीट पर दो बार कांग्रेस को जीत मिली। 2000 से 2020 तक हुए कुल 6 विधानसभा चुनावों में सीधा मुकाबला आरजेडी और बीजेपी के बीच हुआ। जिसमें बीजेपी को 2 बार और आरजेडी को 4 बार जीत मिली। पिछले चुनाव में इस सीट पर आरजेडी ने फिर से जीत का परचम लहराया।

End of Feed