Beldaur Assembly Election 2025: एक बार फिर बेलदौर से पन्ना लाल पटेल और मिथलेश कुमार चुनावी मैदान में आमने सामने, इस बार कौन मारेगा जीत की बाजी?

Beldaur Assembly Election 2025: बिहार की 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव का दो फेज में 6 और 11 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इन 243 सीटों में खगड़िया जिले में शामिल बेलदौर विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां पहले फेज में चुनाव का आयोजन किया जाएगा। बेलदौर सीट पर मुख्य उम्मीदवारों लिस्ट जारी कर दी गई है। अब देखना यह है कि नवंबर में होने वाले चुनावों में जनता किसे वोट देती है। आइए तब तक आपको बेलदौर सीट के बारे में विस्तार से बताएं।

Beldaur Assembly Election 2025: बिहार में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों का आयोजन 2 चरणों में किया जाएगा। इस बीच हम आपको 243 विधानसभा सीटों में शामिल बेलदौर सीट के बारे में बताएंगे। बेलदौर, खगड़िया जिले का एक ब्लॉक है। यह कोसी नदी बहती है और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था पर अधिक निर्भर करता है। यहां ग्रामीणों मतदाताओं की संख्या अधिक है। यह खगड़िया से शहर के करीब 50 किलोमीटर दूर है। आइए आपको बेलदौर सीट के बारे में जानकारी दें और बताएं कि इस सीट को कब स्थापित किया गया था और यहां का समीकरण क्या है।

Beldaur Assembly Election 2025.

बेलदौर विधानसभा चुनाव 2025

कब बनी बेलदौर विधानसभा सीट

बेलदौर सीट 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद एक विधानसभा सीट के तौर पर अस्तित्व में आई। इससे पहले यह क्षेत्र विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के हिस्से में था। 2008 में विधानसभा सीट के तौर स्थापित होने के बाद यहां केवल 3 बार चुनाव, 2010, 2015 और 2020 में हुए हैं। इन तीनों चुनावों में जनता दल यूनाइटेड के पन्ना लाल सिंह पटेल ने जीत हासिल की और 2 बार लोक जनशक्ति पार्टी के मिथिलेश कुमार निषाद को हराया। 2025 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू, कांग्रेस, जेएसपी और आप पार्टी एक दूसरे के आमने सामने हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी जनता दल यूनाइटेड जीत झंडा फहराएंगे या कोई अन्य पार्टी बाजी मारेगी।

End of Feed