बिहार में गरजे MP के CM डॉ. मोहन यादव, बोले - पीएम मोदी के नेतृत्व में बदल रहा देश और बिहार

Bihar Assembly Election 2025: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांका, भागलपुर और मधेपुरा में एनडीए उम्मीदवारों के लिए रैलियां कीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों की अनदेखी की, जबकि मोदी सरकार ने उन्हें सम्मान दिया। डॉ. यादव ने बिहार की विकास क्षमता की सराहना करते हुए एनडीए प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है और इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में तीन जिलों में रैलियां कीं। बांका की कटोरिया, भागलपुर की नाथनगर और मधेपुरा की आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में डॉ. यादव ने जनसभाओं को संबोधित किया।

Dr Mohan Yadav Bihar Rally.

MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार में की चुनावी रैलियां

'कांग्रेस ने किसानों की अनदेखी की, मोदी सरकार में मिला सम्मान'

जनसभाओं को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार में पीएम मोदी के नेतृत्व में अद्भुत कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकारों ने हमेशा किसानों की अनदेखी की, जबकि मोदी सरकार ने किसानों को सम्मान दिया। आज बिहार के 74 लाख किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमारी बहनें आज आत्मनिर्भर बन रही हैं, उन्हें 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। वे परिवार की ताकत हैं और उनके बल पर समाज आगे बढ़ रहा है।'

End of Feed