Lakhisarai Accident: तेज रफ्तार ऑटो की खड़े ट्रक से भिड़ंत, 3 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

बिहार के लखीखसराय में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन छात्रों की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये छात्र एग्जाम समाप्त होने के बाद घर वापस लौट रहे थे।

Lakhisarai Accident News: बिहार के लखीसराय जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ऑटो ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। जिसमें तीन इंजीनियरिंग छात्रों की जान चली गई। वहीं दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ऑटो चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

Accident News

फाइल फोटो

परीक्षा के बाद घर लौट रहे थे छात्र

यह हादसा लखीसराय-जमुई सीमा पर स्थित नोनगढ़ चेक पोस्ट के पास हुआ। हादसे के वक्त ऑटो में सवार सभी छात्र शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद वे घर लौट रहे थे। ऑटो की ट्रक के साथ टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

End of Feed