Bihar Weather Report: बिहार में सर्द हवा ने बढ़ाई ठंड, कई जिलों में शीतलहर का Alert; जानें आज का मौसम

Bihar Weather Report: बिहार में पछुआ हवा के कारण ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। बुधवार को गया और नालंदा में हुई हल्की बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया है।

Bihar Weather Report: बिहार में सर्द पछुआ हवाओं के चलने से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ी और तापमान भी अपने निचले स्तर पर पहुंच गया। सुबह घना कोहरा छाया रहने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज (गुरुवार) बिहार के 15 जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही, 12 जिलों में पवन ठिठुरन को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन शाम से लेकर सुबह तक ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।

bihar weather

फाइल फोटो।

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पटना मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होगा। गुरुवार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। पूरे राज्य में दिन और रात के तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

End of Feed