Bharat Tiwari Encounter: बिहार में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की गूंज अब शाहजहांपुर तक पहुंच गई है। मामले को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ब्राम्हण समाज कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है। शाहजहांपुर में आज ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में जमा होकर भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार में सियासी भूचाल।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या गलत कार्रवाई हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
मामले की हो उच्चस्तरीय जांच: ब्राम्हण समाज
प्रदर्शन कर रहे ब्राम्हण समाज के लोगों ने मांग करते हुए कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए, पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा और सरकारी नौकरी भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह केवल एक सांकेतिक प्रदर्शन है। यदि मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। फिलहाल भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर शाहजहांपुर में विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि संबंधित एजेंसियां और सरकार इस मामले में आगे क्या कदम उठाती हैं।
भरत तिवारी के घर पहुंचे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव
सोमवार (को भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। भरत तिवारी के गांव (बिलौटी) जैसे ही खेसारी लाल यादव पहुंचे तो सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। खेसारी ने भरत तिवारी की मां से मिलकर हालचाल जाना। घटना के बारे में समझा। स्थानीय पत्रकारों को उन्होंने बातचीत भी की। साथ ही परिवार से वादा किया कि वो उनके साथ हैं। न्याय के लिए आवाज उठाने को तैयार हैं।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, सुधांसु कुमार ने कहा,"इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई है। एडीजी ने माना इस मामले में लापरवाही हुई, अभियुक्त को 16 तारीख को ठीक से हैंडल नहीं किया गया। एक एसएचओ, दो सब इंस्पेक्टर, एक एएसआई और एक कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया है।"
