Best Road to Visit in Patna 2023: पटना की इन सड़कों का सफर नहीं भूलेंगे आप, खूबसूरत नजारों के साथ लें सफर का आनंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 02:45 PM IST

Best Road to Visit in Patna: पटना में हाल के वर्षों में सड़कों की स्थिति में बेहतरी सुधार हुआ है। चकाचक सड़कें देखकर लोगों का दिल खुश हो जाता हैं। कुछ ऐसी सड़कें हैं, जिस पर सफर के दौरान लोग सेल्फी लेना नहीं भूलते हैं। इन सड़कों का नजारा बेहद खूबसूरत है। इनमें से कुछ सड़कों पर वीकेंड पर भारी भीड़ भी रहती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जेपी गंगा पथ है पटना की सबसे लोकप्रिय सड़क
  • अटल पथ भी वाहन चालकों की पसंद
  • ईको पार्क रोड पर लोग सेल्फी लेना नहीं भूलते

Best Road to Visit in Patna 2023: नए साल की शुरुआत के साथ लोग सैर-सपाटे की लिस्ट तैयार करने में लगे हैं। पहली जनवरी को मौज-मस्ती करने के बाद आगे कई प्लान हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आप पटना में किन जगहों पर सफर कर सकते हैं। इसमें सबसे पहला एवं लोगों की पसंदीदा सड़क है जेपी गंगा पथ। गंगा नदी किनारे बनी यह चौड़ी सड़क बेहद आकर्षक है। नदी किनारे होना एवं सड़क के ऊपर से ओवरब्रिज का गुजरना, आसपास हरियाली और खूबसूरत गोलंबर के कारण यह बेहद आकर्षक है। इस सड़क से गुजरने वाले ज्यादातर लोग अपनी सेल्फी जरूर लेते हैं। यहां वीकेंड पर जबरदस्त भीड़ होती है। फिलहाल यह सड़क दीघा से गांधी मैदान तक चालू है, जिसे इस साल के अंत तक दीदारगंज तक चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद इस सड़क पर आवागमन का आनंद और बढ़ जाएगा।

patna jp ganga path (3)

पटना का जेपी गंगा पथ, जिस पर कर सकते हैं सुहाना सफर

इसके अलावा अटल पथ भी बेहद खूबसूरत है। खूबसूरत प्लानिंग के तहत बनाई गई है सड़क राजधानी की दूसरी बेहतरीन सड़क बन चुकी है। चौड़ी एवं साफ-सुथरी सड़क होने के कारण लोग इससे गुजरना पसंद करते हैं। सड़क पर जाम की स्थिति कहीं नहीं रहती है। लॉन्ग ड्राइव के शौकीन हैं तो यहां आना तो बनता है।

End of Feed