Beautiful Places Near Patna: जू सफारी समेत इन 6 बेहद खूबसूरत जगहों पर बिता सकते हैं अपनी छुट्टियां

Best Places to Visit Near Patna: पटना में घूमने-फिरने की कई जगह हैं। इसके आसपास भी कई जगह हैं, जहां आप घूम सकते हैं। ऐसी 6 जगह हैं, जहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नालंदा में पुराना नालंदा विश्वविद्यालय यह बेहद खास जगह
  • वैशाली और गया भगवान बुद्ध की है प्राचीन प्रतिमाएं
  • नवादा में ककोलत जलप्रपात की उठा सकते हैं लुत्फ

Best Places to Visit in Bihar: क्रिसमस और नए साल पर आपके पास राजधानी पटना के अलावा आसपास घूमने की कई जगह हैं। इसमें नालंदा स्थित नालंदा विश्वविद्यालय है। यह स्थल बेहद लोकप्रिय है। जानकारों का कहना है कि जैन तीर्थंकर महावीर यहां 14 मानसून रहे थे। भगवान बुद्ध ने नालंदा में आम के बगीचे में भाषण दिया था। इतना ही नहीं प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्येन त्सांग ने यहां का दौरा किया था। वह दो साल यह रहे थे।

rajgir zoo safari

राजगीर जू सफारी, जहां आप अपनी छुट्टियों को बना सकते हैं खास।

यहां आप सड़क मार्ग से अपने निजी वाहन या परिवहन निगम की बस के माध्यम से जा सकते हैं। पटना शहर से ढाई घंटे का सफर है। इसके अलावा गया जिला स्थित बोधगया बेहद लोकप्रिय जगह है। यहां देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए दुनिया की अलग-अलग जगहों से लोग हर दिन आते हैं। बोधगया बौद्ध तीर्थ स्थल है। यहां भगवान बुद्ध को ज्ञान हुआ था। उनके कई मंदिर यहां पर हैं।

End of Feed