Best Places in Patna for New Year: पटना की इन शानदार जगहों पर मना सकते हैं नए साल का जश्न

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 29, 2022, 10:52 AM IST

Best Places in Patna To Celebrate New Year: नए साल के मौके पर हर कोई साल का पहला दिन खास दोस्तों के साथ मनाना चाहता है। लोग नए साल की पार्टी मनाने के लिए आस-पास के शांतिपूर्ण और सुरक्षित स्थान की तलाश कर रहे हैं। हम आपके लिए पटना की खास जगहों की जानकारी दे रहे हैं जहां जाकर आप नए साल का जश्न मना सकते हैं-

Best Places in Patna for New Year: नए साल 2023 के स्वागत को लेकर तैयारिया शुरू हो गई हैं और लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। 2023 को नया साल रविवार से शुरू हो रहा है। यदि आप अभी पटना में हैं और सोच रहे हैं कि नए साल की पार्टी मनाने के लिए कहाँ जाना है तो यहां हम आपके लिए दोस्तों और परिवार के साथ नए साल की पार्टी के लिए पटना में सबसे अच्छी जगहों की जानकारी दे रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना में नए साल के जश्न के लिए कई जगह उपलब्ध हैं इनका विवरण इस प्रकार है-

Patna Zoo

प्रतीकात्मक तस्वीर

गंगा घाट (दियारा)

परिवार और दोस्तों के साथ कभी-कभी बिताने के लिए यह सबसे अच्छी शांतिपूर्ण जगह है। यह एनआईटी घाट पटना के पास स्थित है। नए साल की पूर्व संध्या पर, बिहार राज्य पर्यटन विभाग उन लोगों के लिए सुविधाएं प्रदान करता है जो नई पार्टी के लिए गंगा दियारा जाते हैं। यहां कॉटेज, पुलिस पोस्ट, वॉशरूम आदि जैसी सुविधाएं हैं। यहां आप बेहतरीन लुत्फ उठा सकते हैं क्योंकि यह जगह गंगा नदी के किनारे पर है। गंगा दियारा जाने के लिए आप गांधी मैदान या पटना रेलवे जंक्शन से बस, ऑटो ले सकते हैं। निकटतम गंगा घाट एनआईटी पटना है। एनआईटी पटना घाट पहुंचने के बाद गंगा दियारा जाने के लिए नाव लेनी होगी।

End of Feed