Begusarai Triple Murder: परिवार के चार लोगों का काटा गला, पति-पत्नी और बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर

Begusarai Triple Murder: बेगूसराय के चिरंजीवी पुर गांव में अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोगों की सोते हुए गर्दन काट दी। जिससे पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई है और सात साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • घटना के वक्त सो रहा था परिवार
  • ग्रामीणों ने आपसी रंजिश की घटना बताई
  • पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही

Begusarai Triple Murder: बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अपराधियों ने एक परिवार के चार लोगों का गला काट दिया। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। जिसे पीएससी में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त चारो लोग सो रहे थे। तभी अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया। ग्रामीण इसे आपसी रंजिश की घटना बता रहे हैं। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

End of Feed