बिहार के सारण जिले के सोनपुर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में डाका डाल दिया और करीब 20 लाख रुपये लूट लिए। यह मामला सोनपुर के आईडीबीआई बैंक का है, जहां तीन हथियारबंद अपराधियों ने बंदूक के दम पर मिनटों में करीब 20 लाख रुपए साफ कर दिए।
बैंक में लूट।
हथियार के दम पर बैंक में लूट
बता दें कि आईडीबीआई बैंक में हथियारबंद अपराधियों की लूटपाट करते लाइव तस्वीर बैंक में लगे कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर में तीन हथियारबंद अपराधी बैंक परिसर में दाखिल होते हुए दिख रहे हैं। बैंक में प्रवेश करते ही अपराधियों ने बैंक के गनमैन से हथियार छीन ली और फिर लूट को अंजाम दिया।
तीन अपराधियों ने दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार, सोनपुर के गोला रोड आईडीबीआई बैंक शाखा में दाखिल हुए हथियारबंद तीन अपराधी हथियार की नोक पर बैंक सुरक्षा में तैनात दो गनमैन को गन पॉइंट पर लेकर ग्राहक को भी हथियार का डर दिखाया। हथियार दिखाकर बैंक में रखे गए करीब 17,25,000 रुपये लूट लिए गए।
