नेपाल में भारी बारिश से उफान पर बागमती नदी, बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा, तेज बहाव में बहे कई पुल

नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में पिछले 24 घंटों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण बागमती और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। रविवार की सुबह बागमती नदी के जलस्तर में लगभग दो से ढाई फीट की बढ़ोतरी हुई। इसके कारण उत्तर बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

Bihar News: नेपाल में बीते 24 घंटे से भारी बारिश, जिसका असर बिहार पर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के कारण बागमती नदी उफान पर है, यही कारण है कि उसकी सहायक नदियों में भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस वृद्धि के कारण उत्तर बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात लगभग 10 बजे अतरार घाट पर चचरी पुल फिर से बह गया, जिससे मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और समस्तीपुर जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

Bihar News (7)

बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा

बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा

प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले इस पुल की मरम्मत की गई थी। रविवार सुबह बागमती के जलस्तर में 54 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई, लेकिन दोपहर में 30 सेंटीमीटर की कमी भी दर्ज की गई। पुल के बहने से स्थानीय लोगों को प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के लिए 30 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। बागमती नदी के तटबंध की मरम्मत के लिए स्थानीय निवासियों को इलाका खाली करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन विस्थापितों का कहना है कि वे कहां जाएं। स्थानीय निवासी इस समस्या को हर साल का मुद्दा बताते हैं, जिससे उन्हें रोजगार की कमी और दैनिक खर्चों में वृद्धि का सामना करना पड़ता है।

End of Feed