Patna News: पटना स्मार्ट लिमिटेड द्वारा अगले महीने पांच मंजिला ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही चार बड़े नालों को ढककर सड़क बनाई जाएगी। इन पांच परियोजनाओं के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। इस महीने के अंत में टेंडर में फाइनल हो जाएगा। फिर चयनित एजेंसी अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू कर देगी। ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण मौर्यालोक के सामने किया जाना है। इसके निर्माण पर 28 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। एजेंसी को नौ महीने में निर्माण पूरा करना होगा।
पटना में बनने वाला ऑटोमेटेड पार्किंग। सांकेतिक फोटो
पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड का कहना है कि नवंबर तक ऑटोमेटेड पार्किंग बनकर तैयार हो जाएगी। एक साथ दो बहुमंजिली पार्किंग बनाई जाएगी। इनमें से एक पार्किंग का निर्माण मौर्यालोक परिसर और तारामंडल के बीच बुद्ध मार्ग किनारे स्थित मंदिर एवं मजार के बीच की खाली जगह पर होगा। दूसरी पार्किंग मौर्यालोक परिसर के अंदर बुडको के सामने बनाई जाएगी।
