Six Lane Bridge Over Ganga in Patna: अप्रैल बाद पटना में गंगा नदी पर बनना शुरू होगा एक और छह लेन पुल, इन जिलों को होगा सबसे अधिक फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 03:04 PM IST

Patna News: राजधानी में गंगा नदी के ऊपर छह-छहन लेन के दो पुल बनाए जाएंगे। इनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। एजेंसी का चयन कर जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा। शेरपुर-दिघवारा छह लेन पुल निर्माण को लेकर भी कवायद तेज हो गई है। अप्रैल बाद पुल निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। इस पुल के बनने से पटना एवं आसपास के कई जिलों को काफी लाभ होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेरपुर-दिघवाा पुल निर्माण के लिए इसी महीने तय होगी एजेंसी
  • एनएचएआई कर रहा एजेंसी का चयन
  • पहुंच पथ मिलाकर पुल की लंबाई होगी 14.520 किलोमीटर

Sherpur-Dighwara Six lane Bridge Construction: पटना और सारण प्रमंडल को सीधे जोड़ने वाली गंगा नदी पर छह-छह लेन के दो पुल चार महीने में बनने शुरू हो जाएंगे। इस महीने शेरपुर-दिघवारा पुल बनाने के लिए एजेंसी का चयन हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टेंडर निकाला हुआ है। एनएचएआई के मुताबिक अप्रैल के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। दूसरा पुल मौजूदा जेपी सेतु के समानांतर दीघा से सोनपुर तक बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए भी टेंडर निकला हुआ है। टेंडर फाइल करने की अंतिम तिथि 17 मार्च है।

patna jp setu

गंगा नदी पर बना जेपी पुल की तरह बनेगा नया पुल

उक्त तिथि के बाद एजेंसी का चयन होगा। फिर पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बता दें दानापुर स्थित शेरपुर से सारण के दिघवारा तक छह लेन पुल की लंबाई 14.520 किलोमीटर रहेगी। इसमें पहुंच पथ भी शामिल है। पुल निर्माण पर 4994.79 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह पुल पटना रिंग रोड का भी हिस्सा रहेगा। इस पुल के बनने से पटना से कई जिलों की दूरी काफी कम हो जाएगी। विशेषकर छपरा, सीवान और गोपालगंज की दूरी घट जाएगी।

End of Feed