Sheikhpura: तेजस्वी की गाड़ी से फिर लगी सुरक्षाकर्मी को टक्कर; टूटा पांव, डॉक्टरों ने किया पटना रेफर

शेखपुरा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य और मुकेश सहनी के नेतृत्व में बड़ा कार्यक्रम हुआ। भारी भीड़ जुटी, जिसमें वीआईपी समर्थक प्रमुख रहे। इस यात्रा में तेजस्वी का एक बॉडीगार्ड घायल हो गया। बता दें कि मंगलवार को नवादा में वाहन दुर्घटना में एक और जवान घायल हो गया था।

Sheikhpura Voter Yatra Accident: शेखपुरा में वोटर अधिकार यात्रा के तहत तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य और मुकेश सहनी के नेतृत्व में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ जमा हुई, जिसमें वीआईपी पार्टी के समर्थकों की सबसे अधिक संख्या देखी गई। इस यात्रा के दौरान ही एक हादसे में तेजस्वी यादव के बॉडीगार्ड का पैर टूट गया।

tejashwi rally bodyguard injured

अस्पताल में भर्ती घायल सुरक्षाकर्मी

तेजस्वी के बॉडीगार्ड का पैर फ्रैक्चर

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना चांदनी चौक के पास हुई, जब यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव के बॉडीगार्ड का पैर पर गाड़ी चढ़ गई। घायल जवान की पहचान झारखंड के देवघर निवासी रामप्रवेश सिंह के पुत्र शंभू सिंह के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

End of Feed