Patna Flights: पटना से देवघर के लिए सीधी विमान सेवा होगी शुरू, ये है 52 फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 08:21 PM IST

Patna Flights: पटना से देवघर एयरपोर्ट के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए बाकायदा एक निजी विमान कंपनी ने इस सेक्टर की उड़ान के लिए डीजीसीए से स्लाॅट लिया है। वहीं डीजीासीए की ओर से पटना एयरपोर्ट से 52 जोड़ी फ्लाइट्स विंटर शेड्यूल जारी किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
पटना से देवघर के लिए सीधी विमान सेवा होगी शुरू


निजी विमान कंपनी ने उड़ान के लिए डीजीसीए से स्लाॅट लिया है


पटना से देवघर की दो सौ किमी की दूरी 25 मिनट में होगी तय


Patna News: झारखंड में स्थित बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शनों की आस रखने वाले बाबा के भक्तों के लिए ये अच्छी खबर है। अब पटना एयरपोर्ट से देवघर एयरपोर्ट के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए बाकायदा एक निजी विमान कंपनी ने इस सेक्टर की उड़ान के लिए डीजीसीए से स्लाॅट लिया है। वहीं डीजीासीए की ओर से पटना एयरपोर्ट से 52 जोड़ी फ्लाइट्स विंटर शेड्यूल जारी किया गया है। बता दें कि, इस शेड्यूल में देवघर-पटना- देवघर सेक्टर के बीच उड़ान सेवा शुरू करने की बात कही गई है। पटना एयरपोर्ट आॅथेरिटी के मुताबिक देवघर से पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट आने का समय दिन में 12.25 बजे है। जबकि पटना से देवघर के लिए फ्लाइट 12.45 बजे टेकऑफ करेगी। पटना से देवघर की दो सौ किमी की दूरी तय करने में विमान को करीब 25 मिनट का समय लगेगा।

Patna News

पटना से देवघर के लिए सीधी विमान सेवा होगी शुरू

इधर, निजी विमान कंपनी की ओर से बताया जा रहा है कि, डीजीसीए की ओर से कंपनी को स्लाॅट मिल गया है। विमान सेवा शुरू होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। वहीं पटना से एक अन्य निजी विमान कंपनी की ओर से गुजरात के सूरत शहर के बीच भी सीधी उड़ान शुरू की जा रही है। हालांकि, पटना से सूरत के बीच पहले भी सीधी विमान सेवा थी, मगर ये बीच में बंद हो गई थी। बता दें कि, अब पटना से रांची के लिए 2 उड़ाने हो गई हैं। इधर, डीजीसीए की ओर से बताया जा रहा है कि, हाल ही में जारी किया गया विंटर शिड्यूल 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगा।

End of Feed