Patna News: अब शहर के सभी पावर सब स्टेशन (पीएसएस) को वैक्यूम सर्किट ब्रेकर से लैस किया जाना है। सर्किट ब्रेकर से तार टूटने, ट्रांसफॉर्मर, बिजली पैनल या फीडर में फॉल्ट होने पर खुद-ब-खुद बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी। पेसू पूर्वी अंचल के कंकड़बाग पावर सब स्टेशन में नए दो वैक्यूम सर्किट इंस्टॉल कर दिए गए हैं। शेष सभी पावर सब स्टेशन में भी गर्मी से पहले यह सर्किट लगाने की योजना है। इससे उपकरणों की हिफाजत होने के साथ राहगीरों के करंट लगने की आशंका भी नहीं रहेगी। आम तौर पर गर्मी के मौसम में लोड बढ़ने पर आग लगने की घटना होने लगती है। अब इस सर्किट के लगने के बाद सभी पावर सब स्टेशन आग से भी सुरक्षित रहेंगे।
पावर सब स्टेशन, जहां से होती है बिजली आपूर्ति
