गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा: पटना में नाव पलटने से 5 लोग लापता, राहत-बचाव कार्य जारी, देखें वीडियो

पटना के बाढ़ में गंगा दशहरा पर बड़ी संख्या में लोग उमानाथ घाट पर स्नान के लिए आए थे। इसी दौरान एक नाव के पलटने से 5 से लोग लापता हो गए। पुलिस प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

Patna Accident News: गंगा दशहरा के मौके पर पटना के बाढ़ शहर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नाव के पलटने से 5 लोग लापता हैं। जिन्हें खोजने के लिए बचाव अभियान जारी है। गंगा दशहरा के मौके पर उमानाथ गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान उमानाथ घाट से दियारा के पार गंगा के मुख्य बहाव क्षेत्र में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए नाव पर जा रहे थे, तभी नाव पलटने से हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एसडीएम शुभम कुमार घटनास्थल पर कैम्प कर रहे हैं और राहत बचाव कार्य में जुटे हैं। इस घटना का वीडियो नीचे दिया गया है।

patna boat incident

बाढ़ में नाव पलटने से हादसा

घटना के बाद लोगों में आक्रोश

बाढ़ के ASP अपराजित लोहान ने बताया कि 5 लोग अभी भी लापता है, जिसके लिए खोजबीन जारी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार नाव पर 20 से 25 लोग सवार थे। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। बताया जा रहा है की बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ घाट पर कई जिले के लोग गंगा स्नान के लिए आते हैं। लेकिन यहां पुलिस प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किया था और न ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती थी।

End of Feed