Bihar Weather: बिहार में आज बिगड़ सकता मौसम का मिजाज, राज्य के इन क्षेत्रों में है ठनका और तूफान का अलर्ट

30 April 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार में गर्मी से राहत की उम्मीद है, क्योंकि राज्य के 13 जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट किया है, जिसके मुताबिक आसमान में बादल छाने और बिजली चमकने की आशंका रहेगी। हालांकि, IMD के द्वारा कुछ क्षेत्रों में बारिश न होने की भी आशंका जताई गई है।

30 April 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। ऐसे में, तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 5 मई तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Bihar mein Aaj ka Mausam

बिहार में आज का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के उत्तर-पूर्व, दक्षिण मध्य और दक्षिण-पूर्व जिलों में कुछ स्थानों पर ठनका गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रहने वाली है। हालांकि, आज किसी भी जिले में भारी वर्षा की संभावना नहीं जताई गई है। दक्षिण और उत्तर-दक्षिण बिहार के 25 जिलों में वर्षा की कोई संभावना नहीं है, बल्कि इन क्षेत्रों में तापमान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। जिन जिलों में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है, वहां भी तापमान में एक से दो डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

End of Feed