Bihar Weather: बिहार में लुढ़का पारा, 15 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

आज का मौसम बिहार, 29 April 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण तापमान में काफी कमी दर्ज की गई है। IMD ने अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इस सप्ताह बारिश और आंधी का दौर चलने वाला है। राजधानी पटना का भी यही हाल रहेगा। आइए एक नजर डालते हैं 29 अप्रैल के बिहार के मौसम पर।

Bihar Patna Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मौसम ने करवट बदल ली है। लोगों को तपिश से राहत मिली है। पटना सहित प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के 15 जिलों के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश से तापमान में काफी गिरावट आने की उम्मीद है। राजधानी पटना की बात करें तो इस पूरे सप्ताह यहां बारिश और आंधी की संभावना है।

bihar weather.

15 जिलों में अलर्ट

कैसा रहेगा आज का मौसम

आज, मंगलवार को पटना के आसमान में ज्यादातर बादल रहेंगे और बारिश के साथ धूल भरे तूफान की संभावना है। इस पूरे सप्ताह राजधानी में बारिश का दौर चलेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जाएगा। बीते 24 घंटों के दौरान गोपालगंज, मोतिहारी, कटिहार जिले में आंधी चली। इसी के साथ दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, सुपौल, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, बेगूसराय, सहरसा जिले के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

End of Feed